galwan ghati
अधिकतर लोग इस बात को लेकर भरमाए हुए हैं कि भारत-चीन सीमा पर टकराव के दौरान असल में हुआ क्या था. इंडिया टुडे ने लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC), गलवान घाटी और पैंगोंग त्सो के ऐसे नक्शे साथ इकट्ठा किए हैं जिन्हें पहले कभी नहीं देखा गया. ताकि ज़मीनी स्थिति की वास्तविकता को अपने दर्शकों और पाठकों तक पहुंचाया जा सके. पूर्वी लद्दाख में गलवान नदी ऐसे सेक्टर्स में से एक है जो हाल में भारत और चीन की सेनाओं के बीच गतिरोध होने की वजह से सुर्खियों में हैं. हाल की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों सेनाएं हालांकि लाइन-ऑफ-एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर अपने-अपने क्षेत्र में हैं लेकिन अभी तक स्थिति सामान्य नहीं हुई है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि 1962 के बाद पहली बार इस क्षेत्र में तनाव पैदा हुआ है, और वह भी तब जब LAC को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया गया है और दोनों ही प्रतिद्वंद्वी पक्षों की ओर से स्वीकार किया गया है. जहां इतिहास और भूगोल मिलते हैं आइए 1962 पर लौटते हैं जब चीन ने भारत पर अपनी पूर्वी और उत्तरी सीमाओं पर हमला किया. अन्य फैक्टर्स के अलावा इस युद्ध के लिए बड़ी वजह में से एक शिनजियांग और तिब्बत के...